संदेश

दिसंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

किसानों को नहीं मिल रहे हैं अनार के भाव

 अनार की हुई बंपर पैदावार, मंडी नहीं होने से सस्ते में बेच रहे किसान जीवाणा उप तहसील क्षेत्र जीवाणा, दुदवा, दहिवा, आलवाड़ा, भुंडवा, तालियाना, खेतलावास, जालमपुरा, सांगाणा, लूंबा की ढाणी, बावतरा में बूंद-बूंद सिंचाई तकनीक से हो रही अनार की खेती जीवाणा. क्षेत्र में हो रही अनार की बंपर पैदावार के बावजूद उसका उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। ऐसे में किसानों को ओने-पौने दाम पर उपज बेचनी पड़ रही है। जीवाणा उप तहसील क्षेत्र में लगभग हजारों हैक्टेयर की खेती के तहत अनार लिया जा रहा हैं। जिसमें सिंदूरी किस्म ज्यादा क्षेत्र में है। जीवाणा उप तहसील क्षेत्र जीवाणा, दुदवा, दहिवा, आलवाड़ा, भुंडवा, तालियाना, खेतलावास, जालमपुरा, सांगाणा, लूंबा की ढाणी, बावतरा में बूंद-बूंद सिंचाई तकनीक से अनार की खेती हो रही है, जो किसानों की आमदनी का मजबूत जरिया बनती जा रही हैं। इससे किसानों की खेती में रूचि बढऩे से अनार की खेती से होने वाली आमदनी ने किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत कर दी हैं। जिस कारण धीरे-धीरे उद्यानिकी खेती का रकबा भी बढ़ा है, लेकिन अनार फलों की बिक्री का उचित स्थान नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना